फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताज महोत्सव में बजेगी वंदे भारत व तेजस एक्सप्रेस की सीटी, शिल्पग्राम में लगेंगे 18 ट्रेनों के मॉडल

Wed, 15 Feb 2023 10:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में ताज महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यहां 20 फरवरी से महोत्सव की शुरुआत होगी। महोत्सव में पहली बार रेल निहारिका प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें वंदे भारत, तेजस एक्सप्रेस और भाप इंजन समेत 18 से अधिक ट्रेनों के मॉडल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ताज महोत्सव की तैयारियां जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महोत्सव में ट्रेनों की सीटी सुनाई देगी। रेलवे यहां 18 ट्रेनों के मॉडल लगाएगा। इसके लिए 15 मीटर पटरी भी बिछेगी। इसका मकसद बच्चों को लुभाने और लोगों का रेलवे से जुड़ाव बढ़ाना है। इसमें महात्मा गांधी और फिल्मों से जुड़े संस्मरण भी दर्शाए जाएंगे।

विज्ञापन


रेलवे की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ताज महोत्सव में पहली बार रेल निहारिका प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें वंदे भारत, तेजस एक्सप्रेस, भाप के इंजन समेत 18 से अधिक ट्रेनों के मॉडल लगाए जाएंगे। इसके लिए आगरा, चेन्नई, वाराणसी, ग्वालियर, झांसी और सितौली रेल मंडल के अधिकारियों को पत्र लिखकर संपर्क भी कर लिया है। 15 मीटर से अधिक पटरी बिछेगी। इस पर ट्रेनों के मॉडल चलेंगे। ये सीटी बजाते हुए लोगों को आकर्षित करेंगे। रेल कोच रेस्टोरेंट और रेलवे के हादसों से बचने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

फिल्मों में रेल के रोल दिखाएंगे

20 फरवरी से शुरू हो रहे ताज महोत्सव में लगने वाली रेल निहारिका प्रदर्शनी में भारतीय रेल से महात्मा गांधी के जुड़ाव, खासतौर से ट्रेन में उनके साथ अंग्रेज अफसरों की अभद्रता, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे समेत अन्य फिल्मों में रेल के महत्व और उसके संस्मरण भी दर्शाए जाएंगे। यहां रेल म्युजियम के साथ मिलकर प्रदर्शनी में रेल मॉडल, स्मृति चिन्ह समेत अन्य की स्टॉल लगेगी, जिसमें लोग खरीदारी भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें