फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन अमानत: खुशी से झूम उठे रेल यात्री, ट्रेन में छूटा हुआ सामान मिला वापस; रेलवे को दिया धन्यवाद

Wed, 12 Nov 2025 11:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आरपीएफ के ऑपरेशन अमानत के तहत 36.33 लाख रुपये का सामान यात्रियों को वापस किया गया। खोए हुए सामान के मिलने से यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रा के दौरान मोबाइल, बैग, लैपटॉप खो चुका था। वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन रेलवे ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों को उनका खोया सामान लौटाया है। अप्रैल से अक्तूबर के बीच डीआरएम गगन गोयल के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने यात्रियों के करीब 311 खोए हुए सामान को सत्यापन के बाद उनके मालिकों को सौंपा है। इन वस्तुओं का कुल कीमत 36.33 लाख रुपये है।
विज्ञापन


यात्रियों ने उनके बैग, मोबाइल, लैपटॉप, पर्स, दस्तावेज़ जैसे कीमती सामान वापस मिलने पर खुशी व्यक्त की। इनमें दिल्ली निवासी मधु का ट्रॉली बैग ट्रेन नंबर 12138 में छूट गया था। इसी तरह रेल यात्री शिवम का ट्रेन नंबर 22181 में छूटा काले रंग का बैग तलाश कर उनके भाई उमेश को सुपुर्द कर दिया गया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी वस्तु के छूटने पर निकटतम स्टेशन या रेलवे सुरक्षा बल को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन


यहां करें शिकायत
हेल्पलाइन नंबर- 139

मोबाइल एप- रेल मदद
आरपीएफ सहायता पोस्ट पर जाकर

ट्रेन में कोच, अटेंडेंट, कंडक्टर, गार्ड से शिकायत कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें