फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे ने सहावर गेट क्षेत्र में हटवाए अतिक्रमण

Thu, 01 May 2025 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे कर्मियों ने कासगंज-बधारी कलां के मध्य लोगों द्वारा रेलवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। रेलवे कर्मियों ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य राकेश गौतम, पीडब्ल्यूआई नरेश कुमार मीना ने आरपीएफ जवानों के साथ बुधवार को सहावर गेट क्षेत्र में पहुंचे।इस दौरान मकानों के बाहर लोगों के द्वारा अवैध रूप से बनाई गई सीढि़यों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। वहीं नगला सहजन, नींवरी, बधारी कलां सहित अन्य स्थानों से भूसा की बुर्जी, बिटोरा हटवाए गए। उन्होंने रेलवे लाइनों के दोनों ओर रेलवे की भूमि में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। दोबारा से अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आईओडब्ल्यू राकेश गौतम ने लोगों को बताया कि रेलवे की भूमि में अतिक्रमण न करें। रेलवे लाइनों पर पत्थर और लकड़ियों को न रखें। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लाइनों के सहारे संदिग्ध लोगों के घूमने के बारे में रेलवे कर्मी व पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें