कासगंज। बार एसोसिएशन की बैठक न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में अधूरे चैंबरों पर अधिवक्ताओं ने रोष जताया। चैंबरों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।बार अध्यक्ष गिरजा शंकर दुबे ने कहा कि अधिवक्ताओं के चैंबर काफी समय से अधूरे हैं। इनको पूरा नहीं कराया जा रहा। अधिवक्ताओं को सभी मौसम में टीन शेड के नीचे बैठकर कार्य करना पड़ता है। इससे कार्य करने में कठिनाई होती है। नए अधिवक्ताओं को बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। अधिवक्ताओं की संख्या और अधिक बढ़ जाने के कारण बैठने के लिए व्यवस्था नहीं है इसलिए न्यायालय परिसर में ही मोटरसाइकिल स्टैंड टीन शेड को अधिवक्ताओं को बैठने के लिए दिया जाए।