फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आगरा रूट की तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा; सफर होगा आसान

Wed, 01 Jul 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा मंडल से होकर गुजरने वाली तीन विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। इससे प्रयागराज, दिल्ली, पटना और अयोध्या रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा मंडल से होकर गुजरने वाली दो विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि (ट्रेन नंबर 04123-04124) प्रयागराज–हजरत निजामुद्दीन–प्रयागराज साप्ताहिक विशेष अब 29 और 30 जुलाई तक निर्धारित फेरों में चलेगी। (ट्रेन नंबर 09601-09602) मदार–पटना–मदार साप्ताहिक विशेष का संचालन भी बढ़ाकर 24 और 25 सितंबर तक कर दिया गया है।

यह ट्रेन आगरा मंडल के ईदगाह स्टेशन पर ठहरती है। मदार–पटना विशेष प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 12:45 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 12:50 बजे रवाना होगी, जबकि पटना–मदार विशेष प्रत्येक शनिवार को सुबह 3:15 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 3:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा (ट्रेन नंबर 01705-01706) जबलपुर–अयोध्या धाम विशेष का संचालन भी दिसंबर तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा मंडल के 6 स्टेशनों पर 14 एटीएम लगाए
रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के 6 रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न बैंकों के 14 एटीएम लगाए हैं। आगरा फोर्ट पर 3, मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट पर 4-4 तथा अछनेरा, बिचपुरी और राजा की मंडी स्टेशन पर 1-1 एटीएम लगाए गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस सुविधा से यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को रेलवे परिसर में ही नकदी निकासी सहित बैंकिंग सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें