पहलगाम हमले के विरोध में शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि देते रेलवे कर्मी और अटेवा कर्मी।
कासगंज। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में एनएमओपीएस के आह्वान पर रेल कर्मियों ने जुलूस निकाला तथा शहीद स्तंभ पर कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इज्जत नगर मंडल अध्यक्ष शैलेेंद्र सिंह तथा अटेवा जिला अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व में कर्मियों ने रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला। जुलूस रेलवे रोड, गांधी मूर्ति, लक्ष्मीगंज होता हुआ शहीद स्तंभ पहुंचा। जहां कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि शहीदों के परिवारों को प्रत्येक परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। अटेवा जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।