फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गेहूं खरीद में खाद्य विभाग आगे, यूपी पीसीएफ पीछे

विज्ञापन
कासगंज गल्ला मंडी में बिक्री के लिए लगा गेहूं का ढेर।
विज्ञापन
कासगंज। बाजार में गेहूं की कीमत अधिक होने से किसान का रुझान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं हो पा रहा। आशानुरूप भाव नहीं मिलने के कारण किसान सरकारी क्रय केंद्रों से विमुख हो रहे हैं। अब तक मात्र 14.41 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। इसमें खाद्य विभाग सबसे आगे है, वहीं, यूपी को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) इस मामले में फिलहाल पीछे है। गेहूं की खरीद के लिए 46 केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं खरीद एक माह पहले शुरू हुई थी। जिले में 26500 मीट्रिक टन गेहूं का लक्ष्य मिला है। सरकार 2425 रुपये क्विंटल के भाव से खरीद कर रही है। बाजार में किसान को इससे अधिक भाव मिल रहा है। चार सरकारी एजेंसियों के माध्यम से खरीद हो रही है। अब तक 3819.953 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इनमें खाद्य विभाग ने अपने 6300 मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष 2114.800 मीट्रिक टन की खरीद की है।यूपी पीसीएफ ने अपने 17700 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 1262.203 मीट्रिक टन खरीद की है। भारतीय खाद्य निगम ने अपने 1800 मीट्रिक टन लक्ष्य में से 234.600 मीट्रिक टन की खरीद की है। मंडी समिति 700 मीट्रिक टन के लक्ष्य में 208.350 मीट्रिक टन खरीद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें