फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग पर बंद रहेगा रेलवे का अंडरपास

Sun, 11 Feb 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यदि आपका आज एटा- आगरा की ओर जाना हो तो सावधान होकर निकलें क्योंकि कासगंज-एटा फोरलेन मार्ग का नदरई रेलवे अंडरपास बंद रहेगा। अंडरपास के नवनिर्माण के लिए आरएच गार्डर स्थापित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यह अंडरपास कार्य करने के लिए बंद किया है। ऐसी स्थिति में अमरपुर बाईपास होकर कासगंज से एटा की ओर आना जाना रहेगा। रेलवे ने इस संबंध में पहले से ही सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। नदरई का रेलवे अंडरपास छोटा होने के कारण आए दिन यातायात की समस्या रहती है। ऐसी स्थिति में यहां अंडरपास का नया निर्माण किया जा रहा है। आज सोमवार को सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक इस अंडरपास को यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। यातायात बंद रहने से लोगों को असुविधा होगी। ऐसी स्थिति में कासगंज से एटा की ओर जाने और एटा की ओर से कासगंज आने के लिए अमरपुर घाट बाईपास के रास्ते से ही निकलना होगा। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग से निकलें और असुविधा से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें