फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की नई समय सारणी: एक अक्तूबर से होगी लागू, तीन ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी, सात का समय बदला

Thu, 29 Sep 2022 05:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारणी जारी कर दी है। आगरा से गुजरने वाली तीन ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी है। जयपुर प्रयागराज सुपरफास्ट सप्ताह में चार दिन फतेहपुर सीकरी होकर चलेगी। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे ने मंगलवार को ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी कर दी। नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह छह बजे की जगह पौने छह बजे आगरा से रवाना होगी। एक अक्तूबर से लागू होने वाली समय सारिणी में अप व डाउन साइड की तीन ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी है। सात ट्रेनों का समय बदला है। जयपुर प्रयागराज सुपरफास्ट सप्ताह में चार दिन फतेहपुर सीकरी व चुरू होकर चलेगी। 

इन ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार

  • गाड़ी संख्या 12319 कोलकाता आगरा सुपरफास्ट सुबह 9.20 बजे मथुरा और 10.15 बजे आगरा कैंट आएगी।
  • गाड़ी संख्या 15056 राम नगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस सुबह 4.45 बजे मथुरा और 6.55 बजे आगरा फोर्ट आएगी।
  • गाड़ी संख्या 13167 कोलकाता आगरा एक्सप्रेस दोपहर 2.45 बजे मथुरा और 3.40 बजे आगरा कैंट आएगी।  

इन ट्रेनों का विस्तार

एक अक्तूबर से गाड़ी सं.12403/04 प्रयागराज-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (प्रतिदिन) चलने के साथ सप्ताह में चार दिन वाया सीकर-चुरू-रतनगढ़ होकर और गाड़ी सं. 20403/20404 के साथ सप्ताह में तीन दिन वाया सीकर-झुंझुनू-लोहारू- चुरू-रतनगढ़ बीकानेर तक चलेगी।

विज्ञापन

इन ट्रेनों का टर्मिनल बदला

आगरा के अछनेरा होकर जाने वाली गाड़ी सं.22431/22432 प्रयागराज-उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन के टर्मिनल में परिवर्तन यह गाड़ी दिनांक पांच नवंबर से प्रयागराज के स्थान पर सूबेदारगंज से चलेगी। 

इस ट्रेन के बदले नंबर

गाड़ी संख्या 14111/14112 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस 25 सितंबर से गाड़ी संख्या 11801/11802 में परिवर्तित हो गई है।

इन ट्रेनों का नया ठहराव

  • गाड़ी संख्या 12001/12002    नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी 15 जुलाई से धौलपुर स्टेशन पर
  • गाड़ी संख्या 18237/18238    कोरबा-अमृतसर 5 अक्तूबर से बबीना स्टेशन पर
  • गाड़ी संख्या 22537/22538    गोरखपुर- लोकमान्य तिलक 5 अक्तूबर से बबीना स्टेशन पर
  • गाड़ी संख्या 11057/11058    छत्रपति शिवाजी महाराज अमृतसर 5 अक्तूबर से धौरा स्टेशन पर
  • गाड़ी संख्या 11077/11078    पुणे-जम्मू तवी 5 अक्तूबर से जाखलौन स्टेशन पर ठहराव होगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का बदला समय

  • 14211    इंटरसिटी आगरा कैंट - नई दिल्ली, आगरा कैंट से 6 बजे की जगह 5.45 मिनट पर जाएगी।
  • 01909    एक्सप्रेस विशेष पैसेंजर - आगरा कैंट, आगरा कैंट से शाम 4.35 की जगह 4.15 बजे जाएगी
  • 12319    कोलकता आगरा कैंट, आगरा कैंट पर सुबह 10.40 की जगह 10.15 मिनट पर आएगी।
  • 13167    कोलकता आगरा कैंट, आगरा कैंट पर दोपहर 3.50 की जगह 3.40 पर आएगी।
  • 05388    मथुरा कासगंज एक्सप्रेस, मथुरा से सुबह 5.40 की जगह 5.45 पर जाएगी।
  • 05345    कासगंज मथुरा एक्सप्रेस, मथुरा स्टेशन पर दोपहर 2 बजे की जगह 1.40 बजे आएगी।
  • 04172    अलवर मथुरा एक्सप्रेस, मथुरा स्टेशन पर शाम 4.50 बजे की जगह 4.55 बजे आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें