उत्तर मध्य रेलवे ने मंगलवार को ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी कर दी। नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह छह बजे की जगह पौने छह बजे आगरा से रवाना होगी। एक अक्तूबर से लागू होने वाली समय सारिणी में अप व डाउन साइड की तीन ट्रेनों की रफ्तार बढ़ी है। सात ट्रेनों का समय बदला है। जयपुर प्रयागराज सुपरफास्ट सप्ताह में चार दिन फतेहपुर सीकरी व चुरू होकर चलेगी।
एक अक्तूबर से गाड़ी सं.12403/04 प्रयागराज-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (प्रतिदिन) चलने के साथ सप्ताह में चार दिन वाया सीकर-चुरू-रतनगढ़ होकर और गाड़ी सं. 20403/20404 के साथ सप्ताह में तीन दिन वाया सीकर-झुंझुनू-लोहारू- चुरू-रतनगढ़ बीकानेर तक चलेगी।