फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चलती ट्रेन से युवक को फेंका, बहन से छेड़खानी; प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस मामले की जांच करेगी ये टीम

Tue, 28 Jul 2026 11:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को चलती ट्रेन से फेंकने के मामले में रेलवे ने जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त जांच टीम गठित की है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है, जबकि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई को चलती ट्रेन से फेंकने के मामले में रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन




स्टेशन के वेंडर और अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। जीआरपी पुलिस अधीक्षक के समन्वय से आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। ट्रेन में तैनात जीआरपी एस्कॉर्ट की भूमिका की भी जांच होगी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि प्रत्येक बिंदु की जांच हो रही है। दोषियों की पहचान होते ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। आगरा मंडल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में एस्कॉर्ट व्यवस्था की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी घटना
शनिवार रात हमीरपुर जिले के भाई-बहन लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कानपुर लौट रहे थे। आगरा कैंट से चढ़े युवकों ने बहन पर टिप्पणी की। विरोध करने पर फतेहाबाद स्टेशन से पहले उनसे मारपीट की गई। आरोपियों ने भाई को चलती ट्रेन से फेंक दिया और बहन को भी फेंकने का प्रयास किया, पर वह बच गई। बहन ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और आरपीएफ ने घायल भाई-बहन को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें