फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेलवे में नौकरी का झांसा, फर्जी नियुक्ति पत्र, सात नकली मोहरें, दो लाख की ठगी से पहले एसटीएफ ने दबोचा

Sat, 19 Sep 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राजस्थान में रेलवे की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को आगरा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दो युवकों से दो लाख रुपये लेने फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर आया था, उसके पास सात नकली सरकारी मोहर भी मिलीं।
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में रेलवे की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं को जाल में फंसाने और ठगी करने वाले युवक को आगरा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से रेलवे को दो फर्जी नियुक्ति पत्र और सात सरकारी नकली मोहर मिली हैं। वह नियुक्ति पत्र देकर दो युवकाें से दो लाख रुपये लेने आया था। पुलिस उसके साथियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ को सूचना मिली कि राजस्थान में रेलवे की भर्तियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले आगरा में भी सक्रिय हैं। एसटीएफ की आगरा यूनिट ने हाथी घाट के पास से सवाई माधोपुर के गंगा सिटी निवासी राधे मीना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ विभिन्न जिलों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और उनके परिजन को नौकरी का लालच देता है।

उनसे फर्जी फाॅर्म भरवाकर रुपये ले लेता है। अपने गैंग के सदस्यों को नौकरी पाने वाला बताकर मिलवाता है। सब सेटिंग होने के बाद उसका साथी बने सिंह नकली नियुक्ति पत्र तैयार करता था। उन नियुक्ति पत्र को देकर वह तय हुई पूरी रकम ले लेता था। इसके बाद जब तक व्यक्ति नियुक्ति पत्र लेकर विभाग पहुंचता था, वह अपने मोबाइल नंबर बंद कर दूसरे जिले पहुंच जाते थे। ठगी का शिकार हुए लोग उन तक नहीं पहुंच पाते थे।
विज्ञापन


एसपी एसटीएफ राकेश कुमार ने बताया कि लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने जा रहे युवक को टीम ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें