फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अहरोली अंडरपास पर रेलवे ने लगवाई लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए अहरोली क्रॉसिंग के पास अंडरपास का निर्माण कराया था। अंडरपास में लाइटें न लगी होने से अंधेरे में रहता था। इससे पदयात्रियों को दिक्कत होती थीं। लोगों की शिकायत के बाद रेलवे ने अंडरपास में लाइटें लगवाई हैं।
विज्ञापन

अहरोली क्रॉसिंग के पास रेलवे ने अंडरपास का निर्माण कराया है। 10 फरवरी से अंडरपास पर आवागमन शुरू किया गया। अंडरपास में लाइटें न लगी होने से रात में अंधेरा रहता था। जिससे रात में इस मार्ग से गुजरने में महिलाओं, बालिकाओं व बुर्जुगों को भय रहता था। अंडरपास में लाइटें लगवाने के लिए लोगों ने रेलवे के अधिकारियों से शिकायत की। सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने अंडरपास पर लाइटें लगवाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के डीआरएम व अन्य रेल अधिकारियों के सोशल मीडिया एक्स एकाउंट पर शिकायत की। इसके बाद विभाग हरकत में आया और अंडरपास पर लाइटें लगवा दी गईं।
विज्ञापन

अंडरपास पर अंधेरे के चलते आवागमन में लोगों को दिक्कत होती थी। उनकी समस्या को दूर करते हुए अंडरपास में लाइटें लगवा दी गई है।
संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें