मथुरा। आगरा-मथुरा रेलखंड के फरह-बाद के मध्य स्थित फाटक संख्या 523 किमी 1383/26-28 पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 2 से 6 अप्रैल तक इस फाटक से सड़क यातायात बंद रहेगा। इस अवधि में यहां से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग अंडरपास संख्या 524 एवं फाटक संख्या 522 से डायवर्ट किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आमजन इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर कार्य में सहयोग प्रदान करें।