फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज से तीन दिन बंद रहेगा कस्बे का रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर स्थित बरहन रेल यार्ड के गेट संख्या 79 बी पर आज से मरम्मत कार्य शुरू होगा। इस कारण यह गेट यातायात के लिए आज से शनिवार तक बंद रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे टूंडला के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ओर से जारी सूचना पत्र के अनुसार, गेट बंद रहने के दौरान सभी वाहनों को नगला गोल स्थित ओवर ब्रिज से गुजारा जाएगा। स्थानीय रेलवे पुलिस और थाना पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें