फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेवजह चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का शिकंजा, 18 दिन में वसूले गए 88 हजार रुपये; यात्रियों से की ये अपील

Wed, 22 Jul 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा रेल मंडल ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अनावश्यक चेन पुलिंग के खिलाफ अभियान चला रहा है। रेलवे प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बढ़ाते हुए जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों की समयबद्धता और यात्रियों की सुरक्षा में बाधा बनने वाली अनावश्यक चेन पुलिंग के खिलाफ आगरा रेल मंडल ने सख्ती बढ़ा दी है। एक से 18 जुलाई के बीच बिना उचित कारण चेन खींचने वाले 123 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 88,865 का जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने यात्रियों से बिना आपात स्थिति चेन पुलिंग नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी को एक और नए हाईवे की सौगात, आगरा से एटा तक बनेगा NH-321G; जानें किन-किन क्षेत्रों से गुजरेगा


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में अभियान चलाकर विभिन्न रेलखंडों, प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में सघन जांच, निगरानी की जा रही है|
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पथवारी मंदिर में रात ढाई बजे अचानक बजने लगा घंटा, दौड़े-दौड़े पहुंचे लोगों को दिखा ऐसा दृश्य; रह गए सन्न


उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अनावश्यक चेन पुलिंग रोकने के लिए स्टेशनों पर लगातार उद्घोषणा, बैनर-पोस्टर और आरडीएन स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना उचित कारण चेन खींचना दंडनीय अपराध है। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है और अन्य यात्रियों को भी अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। रेलवे ने यात्रियों से केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही चेन पुलिंग करने की अपील की है।


ये भी पढ़ें -  होटल में दरिंदगी: 17 वर्षीय लड़की को संग ले गया युवक, तीन दिन तक किया गंदा काम; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें