फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे इंजीनियर पति का दर्द: मोबाइल उस पर था तो वीडियो मैंने कैसे वायरल किए?, पत्नी के आरोपों पर उठाए ये सवाल

Sat, 16 May 2026 09:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोपों में घिरे रेलवे इंजीनियर ने खुद सामने आकर आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि पत्नी चार महीने से मायके में थी, ऐसे में फोन उनके पास होने का दावा विरोधाभासी है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेलवे में तैनात एक इंजीनियर पर फोटो और वीडियो वायरल करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब इंजीनियर ने भी सामने आकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि एक एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 13 जनवरी को मारपीट कर पत्नी को घर से निकाल दिया जबकि दूसरी एफआईआर में उसके पिता ने कहा है कि वह विवाद के कारण मायके में रह रही है। यदि उन्हें निकाला था तो पिता की ओर से स्वयं रहने की बात कहना कहानी में बड़े बदलाव को दर्शाता है। 13 जनवरी से पत्नी अपने मायके में है।
विज्ञापन

यदि वह 4 महीने से दूर है तो उसका फोन प्रार्थी के पास कैसे हो सकता है? 120 दिन तक फोन की कोई गुमशुदगी या चोरी की रिपोर्ट न होना यह सिद्ध करता है कि फोन पत्नी के पास ही था। उनको केवल विभागीय और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए यह वायरल वाली झूठी कहानी गढ़ी है। वह पुलिस के सामने अपना पक्ष रखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें