फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने डीआरएम  दफ्तर घेरा, नारेबाजी

Tue, 05 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
रेल करमचारी - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
 गतिमान एक्सप्रेस के संचालन में आगरा मंडल के रनिंग स्टाफ को भागीदारी नहीं दिए जाने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को सुबह शताब्दी एक्सप्रेस के सामने प्रदर्शन किया। शाम को जुलूस निकालकर डीआरएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करके डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी है कि गतिमान एक्सप्रेस के आने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

नार्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार की सुबह आठ बजे आगरा कैंट स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस के सामने प्रदर्शन किया। मंडल सचिव एके दधीच ने कहा कि आगरा रेल मंडल के कर्मचारियों के साथ धोखा किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर गार्ड्स एसोसिएशन, एनसीआरएमयू और लोको रनिंग आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन में राजकुमार मौर्य, दीपक गोयल आदि मौजूद रहे। 
दूसरी ओर, इंडियन रेलवे लोको रनिंगमैन आर्गेनाइजेशन और आल इंडिया गार्ड्स काउंसिल के रनिंग स्टाफ के कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने डीआरएम दफ्तर पर नारेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि आगरा रेल मंडल के लोको पायलट, गार्ड्स यहां तक कि टिकट चेकिंग स्टाफ में भी आगरा मंडल के कर्मचारियों को दरकिनार कर दिया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद आईआरएलआरओ के मंडल सचिव पीके शर्मा, अरुण कुमार, राहुल चौरसिया ने डीआरएम प्रभाष कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, वंशी बदन झा, महेंद्र तिवारी, डीके खन्ना, अनूप सिंह, मृत्युंजय कुमार, राहुल गौतम, पीके वर्मा आदि दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें