पिनाहट। पांटून पुल से लगातार दर्जनों गाड़ियों में भरकर मध्य प्रदेश सीमा से उत्तर प्रदेश सीमा में मवेशियों का अवैध व्यापार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश सीमा से भारी संख्या में गाड़ियों में भरकर मवेशियों को उत्तर प्रदेश सीमा में लाने का काम किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भैस से भरी एक गाड़ी को चंबल घाट पर पकड़ लिया। पुलिस ने पशुओं से संबंधित प्रपत्र मांगे, लेकिन चालक नहीं दिखा सका। थाना प्रभारी पिनाहट ने बताया मवेशियों से भरी एक गाड़ी को पुलिस पकड़ कर थाने लाया गया है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रेंजर चंबल सेंचुरी बाह कुलदीप सहाय पंकज ने बताया सूर्यास्त के बाद पांटून पुल से कोई वाहन नहीं गुजर सकता है। अगर कोई हल्के लोडेड वाहन सूर्यास्त के बाद गुजरता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।