फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी और चौथी रेल लाइन के काम को मिलेगी रफ्तार

Mon, 30 Jan 2017 12:18 AM IST
तीसरी और चौथी रेल लाइन के काम को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
सीमा शुल्क विभाग ने पकड़ी एक किलो हेरोइन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आम बजट के साथ पेश होने वाले रेल बजट में आगरा मंडल में मथुरा-आगरा-झांसी के बीच चल रहे तीसरी रेल लाइन और मथुरा से पलवल के बीच चल रहे चौथी लाइन के कार्यों को रफ्तार मिल सकती है। इन लाइनों के लिए बजट आवंटित किया जाएगा। इसके साथ ही आरओबी और आरयूबी के कार्यों के लिए भी प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। कई प्रस्ताव आगरा मंडल की ओर से इलाहाबाद रेल मंडल को भेजे गए थे। इस बजट में मंडल को कोई नई ट्रेन मिलने की उम्मीद कम है। 
विज्ञापन

रेल बजट में इस दफा भेजे गए प्रस्तावों में आगरा से झांसी और पलवल के बीच रेल लाइनों के विस्तारीकरण के लिए धन आवंटन और रेल फाटकों को बंद करने करने के लिए आरयूबी और आरओबी के कार्यों के साथ ही कुछेक ट्रेनों के स्टापेज बढ़ने की उम्मीद है। नई ट्रेन शायद ही मिल पाए। अधिकारियों का मानना है कि संयुक्त बजट में कुछ और यात्री सुविधाओं से संबंधित घोषणाएं भी हो सकती हैं। जहां तक काफी समय से आगरा मंडल में की जा रही मांगों का सवाल है तो लंबे समय से आगरा से सुबह शताब्दी या जन शताब्दी का संचालन शुरू करने का प्रस्ताव लंबित है। दिल्ली से आगरा के लिए तो सुबह तीन ट्रेनें हैं मगर आगरा से दिल्ली या जयपुर के लिए महज एक इंटरसिटी है। इसमें विदेशी पर्यटक सफर करने से कतराते हैं। यही कारण है कि यहां रात्रि प्रवास कम है। जयपुर शताब्दी को ग्वालियर तक बढ़ाने की मांग, राजधानी गाड़ियों के आगरा में ठहराव की मांग, रुई की मंडी के रेल फाटक पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव लंबे समय से पड़ा है। इसके अलावा पिछले बजट में रेल पटरियों के सहारे शौचालय बनवाए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है। आगरा से दिल्ली तक दीवार बनाए जाने का काम भी अधूरा पड़ा है। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार का कहना है कि आगरा से जम्मू और आगरा से पुणे के लिए ट्रेनों का संचालन हो। आगरा से काठगोदाम तक ट्रेन को दोबारा संचालन शुरू कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें