मैनपुरी। किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद बीज उपलब्ध कराने का शासन ने निर्देश दिया है। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में 49 खाद बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। छह दुकानों का लाइसेंस निलंबित और 19 से बीज के नमूने लिए गए है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी अविशांक चौहान ने बताया कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार और शनिवार को तहसील सदर, करहल, कुरावली, भोगांव, किशनी और घिरोर में अलग अलग टीमों ने खाद बीज की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। उन्होंने भी दुकानों पर खाद की बीज की गुणवत्ता व उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। 24 घंटे में 49 दुकानों पर चेकिंग की गई, 19 दुकानों से नमूने लिए गए और महाकाल खाद भंडार मैनपुरी रोड करहल, अनुज खाद भंडार किशनी रोड करहल, राधा स्वामी खाद भंडार करहल, ईसू बीज भंडार किशनी रोड, ओमश्री खाद्य भंडार जरिया नीम खेड़ा और कीर्ति खाद्य भंडार समान कटरा के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारियों ने विक्रेताओं से कहा है कि खाद बीज बिक्री में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।