फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 49 खाद बीज की दुकानों पर छापे, छह के लाइसेंस निलंबित

Sat, 15 Nov 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो18 खाद बीज की दुकान पर चेकिंग करते जिला कृ​षि अ​धिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद बीज उपलब्ध कराने का शासन ने निर्देश दिया है। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में 49 खाद बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। छह दुकानों का लाइसेंस निलंबित और 19 से बीज के नमूने लिए गए है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अविशांक चौहान ने बताया कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार और शनिवार को तहसील सदर, करहल, कुरावली, भोगांव, किशनी और घिरोर में अलग अलग टीमों ने खाद बीज की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। उन्होंने भी दुकानों पर खाद की बीज की गुणवत्ता व उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। 24 घंटे में 49 दुकानों पर चेकिंग की गई, 19 दुकानों से नमूने लिए गए और महाकाल खाद भंडार मैनपुरी रोड करहल, अनुज खाद भंडार किशनी रोड करहल, राधा स्वामी खाद भंडार करहल, ईसू बीज भंडार किशनी रोड, ओमश्री खाद्य भंडार जरिया नीम खेड़ा और कीर्ति खाद्य भंडार समान कटरा के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जिला कृषि अधिकारियों ने विक्रेताओं से कहा है कि खाद बीज बिक्री में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें