सिरसागंज में तंबाकू बनाने वाली फैक्टरी पर कार्रवाई करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन की अवधि में पान-मसाला की बिक्री पर रोक के बावजूद चोरी छुपे तंबाकू बनाई जा रही है। सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 40 क्विंटल गुटखा बनाने वाली सामग्री को बरामद किया। विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया।
सिरसागंज थाना के गांव सुम्मेर में एक घर में तंबाकू बनाने का कार्य चल रहा था। सूचना मिली थी कि रात एक बजे से सुबह चार बजे तक तंबाकू निर्माण कार्य चलता है। खाद्य विभाग को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंच गई। रात्रि डेढ़ बजे सात लोग तंबाकू निर्माण इकाई में घुस गए थे।
टीम ने पुलिस को भी बुला लिया। छापेमारी के दौरान इस इकाई को चंद्रशेखर सिंह संचालित करते मिले। निरीक्षण के दौरान 30 किलो सुपारी, 80 किलो तंबाकू, 266 किलो तंबाकू का चूरा, 130 किलो साबूत सुपारी, 100 किलो तैयार गुटखा, 200 किलो वजन के पैराफिन के खाली डिब्बे मिले।