फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपी चेंस पर वाणिज्य कर का छापा

Fri, 03 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
आयकर विभाग के साथ ही वाणिज्य कर विभाग के निशाने पर अब ज्वैलर्स हैं। वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने शुक्रवार अपराह्न ओपी चेंस ग्रुप पर छापा मारा। लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर पांच टीमों ने ग्रुप के तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

कार्रवाई शुक्रवार अपराह्न 12 बजे शुरू हुई। सेठ गली स्थित ओपी चेंस, ओपी चेंस प्राइवेट लिमिटेड और एमजी रोड स्थित ओपी चेंस पर करीब पांच घंटे तक चली जांच में कई कागजात ऐसे मिले हैं, जिनमें स्टॉक और बिक्री में बड़ा अंतर मिला। बुलियन के स्टॉक का खातों से मिलान नहीं हो पाया। खरीद बिक्री के लेन देन के रिकार्ड टीम ने कब्जे में ले लिए हैं। एडीशनल कमिश्नर पीके सिंह ने बताया कि कार्रवाई में जो कागजात मिले हैं, उससे टैक्स का आकलन कर जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग को करोड़ों रुपये के टर्न ओवर पर टैक्स चोरी के कागजात मिले हैं। आलोक सिंह, अनिमेष, केके राय, अमरनाथ यादव, प्रशांत सिंह, रत्नाकर सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे।

25.56 लाख की चांदी पकड़ी
लगातार दूसरे दिन वाणिज्य कर विभाग के  सचल दलों ने दो जगहों से बिना बिल की 25.56 लाख की चांदी पकड़ी। करीब 57 किग्रा चांदी जब्त कर 10 लाख रुका जुर्माना वसूला है। एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन पीके सिंह ने बताया कि चेकिंग में 44 किग्रा चांदी की एक खेप फोर्ट स्टेशन के बाहर पकड़ी गई, जबकि दूसरी 13 किग्रा चांदी एसएन मेडिकल कालेज पर पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें