फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक बिक्रेतओं के यहां छापे हुई छापामार कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रशासन एवं कृषि विभाग की टीम ने 11 कीटनाशक की दुकानों में छापा मारकर कीटनाशक के 16 सैंपल भरे। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश, तहसीलदार अजय कुमार की टीम की ओर से जनपद में कीटननाशक विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

टीम की ओर से दुर्गा बीज भंडार सोंरो गेट से 2, चोला कृषि केंद्र बिलराम गेट से 2, राजपूत बीज भंडार रेलवे रोड से 2, कृषि बीज भंडार रेलवे रोड से 2, प्रकाश बीज भंडार रेलवे रोड से 1, अब्दुल अजीज सलीम बिलराम गेट से 1 सैंपल लिया। विजय ट्रेडर्स बिलराम गेट से 1, बालाजी किसान सेवा केंद्र से 2, सचिन खाद भंडार गढ़ी रोड से 1, गौरव खाद भंडार तैयबपुर कमालपुर से 1 एवं मानवी खाद भंडार से 1 सैंपल कीटनाशक का लिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों की ओर से फसलों के बचाव एवं बीज शोधन आदि में कीटनाशकों को प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें