फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोआ मंडी में छापा: FSDA टीम को देख भागे विक्रेता, डलिया भी पड़ी छोड़ गए...मची रही अफरा-तफरी

Fri, 08 Aug 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रक्षाबंधन से पहले खोआ मंडी में एफएसडीए की टीम ने छापा मारा। इस दौरान खोआ विक्रेता मौके से भाग निकले। टीम ने   90 किलो खोआ नष्ट कराया।
विज्ञापन
खोआ मंडी में छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बालूगंज खोआ मंडी में छापा मारा। कई विक्रेता खोआ से भरी डलिया छोड़कर भाग गए। मिलावटी होने के शक में टीम ने उसे नष्ट करा दिया। इसके अलावा टीम ने 26 खाद्य सामग्री के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एफएसडीए की टीम ने सुबह बालूगंज स्थित खोआ मंडी में छापा मारा। 4 विक्रेता खोआ भरी डलिया छोड़ कर भाग गए। काफी देर तक रुकने के बाद भी कोई नहीं आया। खोआ का वजन कराने पर 90 किलो मिला। प्रारंभिक जांच में मिलावटी की वजह से नष्ट करा दिया।

इसके अलावा टीम ने छेना, घेवर, पेठा, दही, खोआ, रसगुल्ला, बर्फी, पनीर, सोनपपड़ी, नमक के 26 नमूने लेकर लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें