फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राहुल, अक्षत का संघर्ष नहीं आया काम, आखिरी ओवरों में छूटी रेलवे की बाजी

विज्ञापन
राहुल व अक्षत
विज्ञापन
आगरा। लखनऊ में मंगलवार को खेले गए मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट मुकाबले में रेलवे टीम को आंध्र प्रदेश के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच में आगरा के तेज गेंदबाजों राहुल शर्मा और अक्षत पांडे ने शानदार प्रयास किया, लेकिन उनका संघर्ष टीम को जीत नहीं दिला सका।
विज्ञापन

रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम ने 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आगरा के तेज गेंदबाज राहुल शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशानी में डाला। उन्होंने चार ओवरों में 34 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं आगरा के ही युवा तेज गेंदबाज अक्षत पांडे ने दो ओवर की स्पेल में एक विकेट हासिल किया। अंतिम ओवरों में आंध्र प्रदेश के बल्लेबाजों ने मैच का रुख पलट दिया।

राहुल व अक्षत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें