फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाष्टमी 2020: बरसाना में राधारानी से पहले प्रधान सखी ललिता ने लिया जन्म, गूंजे जयकारे

Mon, 24 Aug 2020 06:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • ऊंचागांव में ब्रजाचार्य नारायण भट्ट के वंशजों ने किया अभिषेक, गूंजे जयकारे
  • मथुरा में राधाष्टमी 25 और 26 अगस्त को दोनों दिन, बरसाना में 26 को मनेगी
विज्ञापन
प्रधान सखी ललिताजी का अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के बरसाना में राधारानी के जन्म से दो दिन पहले उनकी सबसे प्रिय और प्रधान सखी ललिता का जन्मोत्सव सोमवार को मनाया गया। प्रधान सखी के प्राकट्योत्सव पर ऊंचागांव में ललिता सखी का अभिषेक ब्रजाचार्य नारायण भट्ट के वंशजों ने किया। 

विज्ञापन


भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी को दोपहर 12 बजे ललिता मंदिर के सेवायतों ने ललिताजी के श्रीविग्रह का घी, दूध, दही, शहद, बूरा, केसर, जटामासी, चंदन चूरा, नागार मोथा, अगरतगर, पंच मेवा, गुलाब जल, इत्र आदि से अभिषेक किया। मंदिर घंटे-घड़ियालों की आवाज से गुंजायमान रहा। ललिताजी और राधारानी के जयकारे लगाए गए।


26 अगस्त को सुबह चार बजे बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर (श्रीराधारानी मंदिर) में वृषभान नंदिनी और भगवान श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति राधारानी का महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्यामा जू श्याम सुंदर के साथ सोने के शीश महल में विराजमान होंगी।
विज्ञापन


सोमवार से शुरू हुए राधाष्टमी महोत्सव का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं के आने पर प्रतिबंध रहेगा। गोस्वामीजनों द्वारा गाई जा रही राधा जन्म की बधाइयों से मंदिर परिसर गूंज रहा है। बरसानावासी राधा को अपनी बेटी मानते हैं। इस वर्ष कोरोना के चलते अपने-अपने घरों में ही श्रीराधारानी का जन्मोत्सव मनाएंगे।

विज्ञापन

मथुरा जिले की सीमाएं सील

राधाष्टमी पर बरसाना, वृंदावन और मथुरा में आने वाले भक्तों के सैलाब को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। जनपद की सीमाओं को सील कर दिया गया है। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर विशेष चौकसी रखी जा रही है। यहां सिर्फ जनपद के लोगों को ही उनका आधार कार्ड देखकर प्रवेश दिया जाएगा। 

दर्शन करने के उद्देश्य से आने वाले भक्तों को लौटा दिया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए अन्य त्योहारों की तरह श्रीराधा अष्टमी पर भी जनपद में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

पुलिस ने कोसीकलां हाईवे और एक्सप्रेस वे पर तथा राजस्थान की सीमाओं पर वाहनों को रोकने के लिए पिकेट तैनात की हैं। यहां तैनात पुलिस कर्मियों ने सोमवार रात से ही वाहनों को रोकन शुरू कर दिया है। 

मथुरा में राधाष्टमी 25 और 26 अगस्त को दोनों दिन है। सीमाओं पर केवल जनपद के लोगों को ही आधार कार्ड देखने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि राधाष्टमी के चलते जनपद की सीमाओं को सील कर दिया है, ताकि कोरोना महामारी में लोग दर्शन करने के लिए मथुरा नहीं आ सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें