शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाई।
- फोटो : अमर उजाला
रंगबिरंगी विद्युत झालरों से सजे घर, पटाखे-फुलझड़ी चलाते लोेग, राधाविहार कालोनी, कमला नगर का ऐसा ही नजारा रहा। यहां स्वतंत्रता दिवस से पूर्व दिवाली जैसा माहौल था। मुख्य अतिथि एसपी सिटी सुशील घुले भी यह नजारा देख दंग रह गए। बोले, दिवाली की तरह घरों की सजावट, आतिशबाजी वाकई काबिले तारीफ है। दरअसल, स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर यहां जश्ने आजादी कार्यक्रम मनाया गया। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम से प्रेरित होकर पिछले साल की तरह इस बार भी कालोनी में भव्य सजावट की गई। स्वतंत्रता सेनानी सरोज गौरिहार, विजयशंकर चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। यहीं की निवासी अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की तीज क्वीन विजेता सोनल भाटिया भी सम्मानित हुईं। विशिष्ट अतिथि टीएन अग्रवाल, मुकेश जैन, सुनील विकल, अशोक गोयल, डा. हरेंद्र यादव, सुभाष अरोड़ा रहे। सभी ने 15 अगस्त को सुबह 10 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड रुकने का संकल्प लिया। संचालन डा. संजय बंसल ने किया। जेबी जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अनिल कनल, हरेश चंद्र अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, योगेश राय, राजीव वत्यानी, अमत छाबड़ा नारायण चंदानी, गोपाल गोयल, नंदकिशोर गोयल रहे।
...वो शक्ति है एक नारी
मुस्करा कर दर्द भुलाकर रिश्तों को बांधती दुनिया सारी, हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी। सुनाकर निमिषा जौहरी ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों पर प्रहार किया। सारा जैन ने खून जमाती ठंड में भी सीना ताने खड़े हुए कविता के जरिए सैनिकों को नमन किया। अवनी, श्रेया जैन ने भी राष्ट्रभक्ति पर कविताएं सुनाईं। मेरा देश है रंगीला पर शानदार नृत्य किया। समापन पर शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाई।
शहीदों की याद में 40 ने किया रक्तदान
आजादी के लिए भले ही खून न बहा सके, लेकिन रक्तदान कर किसी की जिंदगी तो बचा ही सकते हैं। इसी सोच के साथ विजन आगरा ने राधाविहार कालोनी, कमला नगर में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 40 महादानियों ने रक्तदान किया। मां तुझे प्रणाम के तहत एसएन मेडिकल कालेज ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर लगा। विजन आगरा अध्यक्ष मुकेश जौहरी उनकी पत्नी मोनिका जौहरी बेटी और बेटे ने भी रक्तदान किया। कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी समाज सेवा है। आनंद और हिमांशी अग्रवाल भी ऐसे ही दंपति रहे। 18 साल के रोहित रक्तदान करने पहुंचे, उनकी प्रेरक मां मनीषा बनी। छवि अपनी बेटी गजरी के साथ रक्तदान करने पहुंची। उमेश मित्तल, सचिन गोयल, संजय अग्रवाल, निक्की जौहरी रहे।