फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत बन गई ये व्यवस्था: हाईवे और एमजी रोड पर वाहनों के यूटर्न से लग रही लाइन, लोग खूब हो रहे परेशान

Tue, 03 Sep 2024 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कुछ चौराहों पर जाम  से बचने के लिए की गई नई व्यवस्था आफत बन गई है। सिकंदरा मार्ग, राजामंडी और कारगिल पर जो कट बंद करने के बाद यूटर्न की व्यवस्था से वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। 

 
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हाईवे से लेकर एमजी रोड और बोदला मार्ग स्थित कारगिल कट बंद होने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। यूटर्न पर वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। शाम के समय सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

1 महीने पहले सिकंदरा-बोदला मार्ग स्थित कारगिल चाैराहा पर शास्त्रीपुरम की तरफ जाने वाले कट को बंद कर दिया गया। बीच में डिवाइडर बना दिया गया। ऐसे में शास्त्रीपुरम की तरफ से आने वाले लोगों को वाहन निकालने के लिए 25 मीटर आगे सिकंदरा की तरफ जाना पड़ता है। यहां पर कट से वाहनों को मोड़कर बोदला की तरफ यूटर्न लेकर जाना पड़ता है। इसी तरह सिकंदरा, आवास विकास की तरफ से आने वाले लोगों को शास्त्रीपुरम की ओर जाने के लिए 50 मीटर आगे बोदला की तरफ जाकर कट से वाहन को यूटर्न लेना पड़ता है।

विज्ञापन


 

आवास विकास निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि कारगिल से शास्त्रीपुरम जाने के लिए चाैराहे से आगे जाकर यूटर्न लेना पड़ता है। बोदला की तरफ से आने वाले वाहनों की वजह से गाड़ी निकालना मुश्किल हो जाता है। यहां कोई पुलिसकर्मी भी नहीं रहता है।
 

इसी तरह गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तिराहे तक बीच में कोई कट नहीं है। पूर्व कामायनी हाॅस्पिटल के सामने कट हुआ करता था। हादसों को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया। ऐसे में भावना एस्टेट की तरफ जाने वाले वाहनों को या तो सिकंदरा चाैराहे से यूटर्न लेकर वापस आना पड़ता है या फिर गुरुद्वारा गुरु का ताल से ही गलत दिशा में वाहन ले जाकर निकलना पड़ता है। वहीं गुरुद्वारा पर जाम की समस्या भी रहने लगी है। गलत दिशा से जाने वाले वाहनों को यातायात पुलिस भी नहीं रोक पा रही है।

 

सेंट जोंस से इमरजेंसी के बीच राजामंडी चाैराहा और इमरजेंसी से सुभाष पार्क के बीच नालबंद चाैराहे के कट को भी बैरियर लगाकर बंद कर दिया। वाहन चालक अपने वाहनों को राजामंडी के लिए इमरजेंसी कट से यूटर्न लेकर आते हैं। एमजी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर यूटर्न लेने वाले वाहनों की वजह से समस्या का सामना करना पड़ता है।
 
विज्ञापन

चाैराहों पर दूर नहीं हुई ऑटो की समस्या
यातायात पुलिस ने चाैराहों पर ऑटो की पार्किंग के लिए 50 और 100 मीटर की दूरी का नियम तो बनाया था। मगर, इसका पालन नहीं हो पा रहा है। प्रत्येक चाैराहे पर ऑटो खड़े होने से पीक आवर्स में जाम की समस्या रहती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें