फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधि परीक्षाओं के परिणाम पर उठे सवाल, सुधार की मांग

Fri, 09 Jan 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि की पुनर्परीक्षा के परिणाम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। परिणाम को छात्रों ने निराशाजनक, गंभीर खामियों वाला बताते हुए सुधार की मांग की है।
विज्ञापन


सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संगठन के मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि घोषित परिणाम में अधिकांश परीक्षार्थी पुनर्परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण हैं। कई ऐसे छात्र हैं जो पुनर्परीक्षा में पास हुए लेकिन उनके परिणाम में उन्हें फेल दर्शा दिया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक भी बड़ी संख्या में छात्रों की परीक्षा परिणाम में नहीं जोड़े गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य परीक्षा और पुनर्परीक्षा में से जिस परीक्षा में अधिक अंक हों, वही अंक अंतिम परिणाम में जोड़े जाने चाहिए, लेकिन कई मामलों में छात्रों के कम अंक उनके परिणाम में चढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कुलपति से छात्र हित में फैसला लेने की मांग की है। विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि एजेंसी स्तर पर परिणाम तैयार करने में व्यापक त्रुटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें