फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: क्वारंटीन में रहने वाले घबराएं नहीं, सामान्य दिनचर्या अपनाएं, पौष्टिक आहार लें

Wed, 01 Apr 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोरोना वायरस की आशंका पर जिन लोगों को होम क्वारंटीन (एकांतवास) में रहने को कहा गया है, वो घबराएं नहीं। यह भी लॉकडाउन का ही एक रूप है। इसमें सामान्य दिनचर्या अपनाएं और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला भोजन करें। इसमें घर से बाहर निकलने के अलावा और कोई पाबंदी नहीं है। 
विज्ञापन


आगरा में कोरोना वायरस के अभी तक 11 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से आठ ठीक हो चुके हैं। इनके अलावा करीब 600 लोगों को होम क्वांरटीन रहने को कहा गया है। 14 दिन तक इनकी सेहत पर चिकित्सकीय नजर रहेगी। 

वायरस का लक्षण प्रतीत होने या फिर सेहत खराब होने पर इनको तत्काल इलाज दिया जाएगा। एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायलोजिस्ट डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस 14 दिन में कभी भी प्रभावी हो सकता है। यह भी बचाव और इलाज की एक प्रक्रिया ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दाल, नीबू और हरी सब्जियों का करें सेवन

कोरोना वारयस से बचाव में सबसे कारगर खुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता है। एसएन मेडिकल कॉलेज की डायटीशियन मिनी शर्मा ने बताया कि इसके लिए लोग सेब, संतरा, अनार, पपीता, अंगूर खूब खाएं। 

भोजन में दाल, नीबू, पालक समेत अन्य हरी सब्जी का उपयोग करें। ड्राई फ्रूट्स लें। इससे शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और अन्य तत्व पहुंचेंगे, जिससे रोगों से मुकाबला करने की शक्ति पैदा होगी।

पसंदीदा संगीत सुनें, पेंटिंग और बागवानी भी कर सकते हैं

मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. दिनेश राठौर ने कहा क्वारंटीन को लेकर तनाव न करें। इसमें पसंदीदा संगीत सुनें, पेंटिंग कर सकते हैं। घर में बागवानी और कमरों में डेकोरेशन का कार्य कर सकते हैं। 

पुस्तकें पढ़ें और लिखने का शौक है तो कविता और कहानी लिख सकते हैं। फोन पर अपने मित्रों से भी बात कर सकते हैँ। शाम को गुनगुने पानी से नहाएं और भरपूर नींद लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें