फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज पूर्वी गेट पर अजगर ने निगल लिया बंदर

Mon, 05 Oct 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सड़क पर बैठा अजगर। 
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल के पूर्वी गेट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्य मार्ग के बीचों-बीच एक अजगर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर ने सड़क किनारे एक बंदर के बच्चे को निगल लिया। शिकार करने के बाद अजगर सुस्त होकर सड़क पर ही बैठ गया।
विज्ञापन

ताजमहल जैसे अति-संवेदनशील और व्यस्त पर्यटन क्षेत्र में अजगर की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि अजगर की तलाश में टीम भेजी गई थी। मौके पर अजगर नहीं मिला। दोबारा दिखने पर सूचना देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें