पीडब्ल्यूडी कर्मी की तबीयत बिगड़ी, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी एक पीडब्ल्यूडी कर्मी को मंगलवार की देर रात परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
गांव सूरजपुर निवासी कुंवरपाल (42) पिता की मृत्यु के बाद वर्ष 2004 में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चले गए। रात को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां कुछ देर बाद ही कुंवर पाल ने दम तोड़ दिया। परिजन की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। परिजन की मांग पर मौत का सही कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।