फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गर्दन पर चाकू रख घर में लाखों की लूटपाट

Wed, 27 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी के सेक्टर 16 में मंगलवार सुबह छह बदमाशों ने फुटवियर कंपनी के रीजनल मैनेजर राहुल दुर्गेश की पत्नी ममता को बंधक बनाकर छह लाख के जेवर और नकदी लूट ली। विरोध करने पर ममता को चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने जांच की।
विज्ञापन

143, सेक्टर 16 निवासी राहुल ने बताया कि वह सुबह 9:30 बजे आफिस और बेटा ध्रुव व बेटी अवनिका स्कूल चले गए थे। ममता गेट के पास सीढ़ियों पर दूध वाले का इंतजार कर रहीं थीं। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और जबरन घर में दाखिल हो गए। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचा तो दूसरे ने ममता की गर्दन पर चाकू रख दिया और कमरे के अंदर ले गए। कुछ देर बाद एक और बदमाश आ गया। इसके बाद बदमाशों ने ममता से अलमारी और बक्से की चाभियां मांगी और मना करने पर मारपीट की। साथ ही चाकू मारकर घायल कर दिया। मारपीट में ममता का एक दांत टूट गया। इसके बाद चाभियां लेकर बदमाशों ने पांच लाख के सोने के जेवरात, 80 हजार के चांदी के जेवरात व 20 हजार रुपये लूट लिए और ममता को कमरे में बंद करके भाग गए। ममता खिड़की में हाथ डालकर कुंडी खोलकर बाहर आईं। कुछ देर बाद उनका दूधिया भी आ गया। उसके आने पर राहुल को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 रेकी करके आए, 20 मिनट रुके
बदमाशों की उम्र तकरीबन 30-40 साल थी। स्थानीय भाषा बोल रहे थे। वह रेकी करके आए थे। घर में 20 मिनट ही रुके। आशंका है कि दो बदमाश बाहर खड़े थे, जो आने-जाने वालों पर नजर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बच्चों की गुल्लक भी लूट ले गए
बदमाशों ने अलमारी में रखी ध्रुव और अवनिका की गुल्लक भी लूट ली। उसमें तकरीबन पांच हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें