बरौली अहीर। पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति की मंगलवार को बैठक समिति कार्यालय पर उपाध्यक्ष मुन्ना मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें छठ पूजा की जानकारी देते हुए मुन्ना मिश्रा ने बताया कि इस बार चार दिवसीय छठ पूजा 25 अक्तूबर को नहाए खाए, 26 को खरना, 27 को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन और 28 तारीख को उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा समाप्त होगा।
मुन्ना मिश्रा ने बताया कि छठ पूजा पहले बिहार और पूर्वांचल तक सीमित था लेकिन अब पूरे विश्व में छठ पूजा मनाया जाता है। इस बार सुंदर छठ पर्व है, नए छठवर्ती भी व्रत प्रारंभ कर सकते हैं क्योंकि गो चुमान लगा हुआ है, इसे छठ व्रती शुभ मानते हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के संबंध में जल्द ही डीएम से मुलाकात कर यमुना के प्रमुख घाटों की साफ सफाई लाइट व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। इस दाैरान अनिल मिश्रा महासचिव, रामनरेश जायसवाल, अंकुर कुलश्रेष्ठ, अरविंद मिश्रा, विनोद शर्मा, सरवन कुमार शर्मा, सुभाष शर्मा आदि माैजूद रहे। संवाद