फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में बैठ कर घर जा रही महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। टेंपो में बैठकर गोला बाजार स्थित घर जा रही महिला का पर्स पास बैठी महिला ने चुरा लिया। घर पहुंचने पर महिला को जानकारी हो सकी। मामले में पीड़िता ने तहरीर दी है। महिला ने बताया कि पर्स में हजारों की नकदी जेवर और मोबाइल रखा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार निवासी लक्ष्मी पाल रविवार दोपहर शहर स्थित बाजार में खरीदारी करने आई थीं। शाम करीब चार बजे वह घर आने के लिए क्रिश्चियन तिराहे से एक टेंपो में बैठ गईं। उनके पास एक महिला भी बैठी थी। जिला अस्पताल के पास लक्ष्मी के पास में बैठी महिला उतर गई।
इसके बाद लक्ष्मी घर पहुंची तो उसने अपना बैग देखा। उसमें रखा पर्स गायब था। इस पर पीड़िता ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी, झाले, एटीएम, मोबाइल आदि रखा था। प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें