फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पल्लेदार का शव दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला

Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थित एक आढ़त पर पल्लेदारी करने वाले युवक का शव शुक्रवार की सुबह दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी गोरेलाल को पुत्र सोनू नवीन मंडी स्थित अनूप मिश्रा की आढ़त पर पल्लेदारी का कार्य करता था। वह रोजाना दुकान पर ही सोता था। बृहस्पतिवार को भी वह रात के समय दुकान पर ही रुका था। शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोली गई तो अंदर का नजारा देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। सोनू का शव पंखा के कुंडा में फंदा पर लटका हुआ था। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर आ गए। सूचना पर सीओ सिटी संंतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। परिजन किसी अनहोनी की आशंका जताई, वहीं पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें