फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी का झांसा देकर पांच माह तक किया यौन शोषण

Sat, 04 Mar 2023 09:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की युवती के साथ आरोपी शादी का झांसा देकर पांच माह तक यौन शोषण करता रहा। शादी करने की बात कही तो पीटने के बाद छोड़ कर चला गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की युवती ने थाने में आकर तहरीर दी। बताया कि 28 अगस्त 2022 को आरोपी युवक उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसे अपने घर पर रखा और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। वह उसे मोहन नगर गाजियाबाद ले गया। वहां पांच महीने तक रखा। काफी समय बीतने के बाद जब उसने शादी करने के लिए कहा तो वह टालने लगा। उसे भरोसा दिलाने के मंदिर में शादी भी कर ली। एक दिन उसने अपने भाई से भी संबंध बनाने का दबाव डाला। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई की और 28 फरवरी को गाड़ी में बैठाकर फर्दपुर के पास छोड़ कर चला गया। घर पहुंचने के बाद उसने परिजन को साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी का साथ उसके पिता, बहन और मां ने भी दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि युवती की गुमशुदगी दर्ज है। जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें