फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाने को ने बनाई रणनीति

Fri, 01 Dec 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बजरंग दल की जिला बैठक का आयोजन प्रजापति धर्मशाला खेड़िया मोहल्ला में किया गया। जिसमें अयोध्या से आए पूजित अक्षत को घरों तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता विभाग धर्माचार्य प्रमुख जगदीश प्रसाद विरथरे ने कहा कि अयोध्या से प्राप्त अक्षत कलश को पूर्ण विधि विधान से पूजन कर इसमें एक क्विंटल अक्षत मिलाकर हल्दी से पीले कर पूजन करने के पश्चात इनका वितरण होगा। इन अक्षत को प्रत्येक खंड, प्रखंड तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।बजरंग दल विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक जुट होकर श्रीराम काज में लगेंगे। 15 जनवरी तक यह अभियान चलेगा। जिसके माध्यम से जिले के प्रत्येक घर-घर तक आमंत्रण पहुंच सके। इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर जिले में दिवाली मनेगी। विहिप जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू ने बजरंग दल विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ को नवीन जिम्मेदारी मिलने पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें