फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यू-डायस पर अब बच्चे का ब्लड ग्रुप और लंबाई भी होगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन ने यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यू-डाइस) पर अब बच्चे के रक्त समूह एवं लंबाई भी अंकित कराई जाएगी। इसके लिए स्कूलों से निर्देश मिलने के बाद अभिभावक अपने बच्चों के रक्त समूह की जांच कराने के लिए लैब की ओर दौड़ने लगे हैं।जिले के लगभग 2400 माध्यमिक तथा परिषदीय सहित विभिन्न बोर्डों के स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में लगभग 3.50 लाख बच्चे शिक्षारत है। शासन से स्कूलों में प्रवेश के लिए होने वाले फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए यूनिक आईडी तैयार करने की व्यवस्था लागू कर दी। जिसमें अभी तक बच्चे का नाम, पता, माता पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर ही लिया जा रहा था, लेकिन अब इसमें नई व्यवस्था लागू की गई है। इस वर्ष शासन के निर्देश पर अब उनका रक्त समूह, लंबाई भी यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो बच्चों को कभी खून की जरूरत पड़ती है तो यू-डायस पोर्टल की मदद से उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके लिए सभी परिषदीय, माध्यमिक सहित विभिन्न बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों को बच्चों के खून की जांच कराने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। अभिभावक राकेश कुमार ने बताया कि स्कूल से बच्चे का नाम, पता, माता-पिता का नाम एवं आधार मांगा गया, जिसे जमा कर दिया गया। अब स्कूल से बच्चे का रक्त समूह एवं लंबाई आदि के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें