फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नए साल में घर-घर पहुंचेगा पूजित अक्षत

Tue, 26 Dec 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक होने वाले अक्षत वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रचारक संदीप ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों से समर्पण राशि जुटाई थी। अब अयोध्या से आए पूजित अक्षत को भी घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी लोगों की है।जिला कार्यवाह दीपराज ने कहा सभी लोग टोली बनाकर घर-घर पूजित अक्षत वितरण में सहयोग करें। श्री रामलला तीर्थक्षेत्र अयोध्या पूजित अक्षत वितरण समिति के जिला अध्यक्ष प्रदीप वर्मा जी ने कहा की सभी राम भक्त मिलकर इस पुण्य काम में सहयोग करें। जिला प्रचार प्रमुख सुनील ने बताया कि ऐसे ही कार्यक्रम जिले के सभी नगर सभी गांवों में पूजित अक्षत यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सभी राम भक्त तन मन धन से अपने पूरे सामर्थ्य के साथ लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें