फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुडुचेरी की उपराज्यपाल के नाम से मंत्रियों को मैसेज भेज मांगे गिफ्ट, पुलिस ने शिक्षक को पकड़ा

Tue, 09 Aug 2022 11:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शिक्षक के व्हाट्सएप नंबर से कई मंत्रियों को मैसेज भेजे गए थे। व्हाट्सएप डीपी में पुडुचेरी की उपराज्यपाल की तस्वीर लगी थी। जांच के बाद पुडुचेरी पुलिस फिरोजाबाद पहुंची और यहां से शिक्षक को पकड़कर ले गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शिक्षक के व्हाट्सएप नंबर से मंत्रियों को मैसेज भेज गए। व्हाट्सएप डीपी में पुडुचेरी की एलजी (उपराज्यपाल) की तस्वीर लगा रखी थी। मैसेज में उनके नाम से मंत्रियों से गिफ्ट मांगे गए। मामले की जांच करने पुडुचेरी पुलिस फिरोजाबाद पहुंची। पुलिस ने सुहागनगर निवासी शिक्षक मनोज शर्मा को हिरासत में ले लिया। 

मंत्रियों को भेजे गए थे मैसेज 

शिक्षक मनोज शर्मा के व्हाट्सएप नंबर से ही मंत्रियों को संदेश भेजे जाते थे। लोक निर्माण विभाग के मंत्री की शिकायत पर 31 जुलाई को साइबर सेल ने कार्रवाई की। सोमवार को फिरोजाबाद पहुंची पुडुचेरी पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में पूछताछ की। इसके बाद मंगलवार को आरोपी शिक्षक को अपने साथ लेकर चली गई। 

विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षक मनोज शर्मा दीदामई स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात है। उनके व्हाट्सएप नंबर की डीपी में पुडुचेरी की उप राज्यपाल की तस्वीर लगाकर उनके नाम से कई मंत्रियों को मैसेज भेजे गए। मैसेज में गिफ्ट खरीदकर भेजने को कहा गया था। 

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने की थी शिकायत

लोक निर्माण विभाग के मंत्री की शिकायत पर मामला पुलिस तक पहुंचा। इस पर वहां की पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शिक्षक का पता लगने पर पुडुचेरी पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में फिरोजाबाद पहुंची। शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद मंगलवार को अपने साथ पुडुचेरी ले गई। 

सूत्रों के अनुसार शिक्षक ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना था कि उनके एक ही नंबर पर व्हाट्सएप चल रहा है। जिस नंबर से मैसेज भेजे गए, वह उसे नहीं चलाते हैं। इधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला पुडुचेरी का था। वहां की पुलिस आरोपी शिक्षक को अपने साथ लेकर गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें