फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचायत भवनों की चौपालों में सुनीं जन समस्याएं

Sun, 11 Jan 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
समस्या सुनते ग्राम प्रधान
विज्ञापन
जगनेर। शासन के आदेशानुसार ग्राम पंचायत सिगरावली और निमेना के पंचायत भवन पर शनिवार को ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी सिग्रावली योगेंद्र परमार ने ग्रामीणों से विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन आदि के आवेदन लेकर उन्हें ऑनलाइन अपलोड किया। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल आदि प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान सिगरावली ग्राम प्रधाम गयाप्रसाद शर्मा मौजूद रहे। वहीं विकास खण्ड सैंया की ग्राम पंचायत मोहनपुर में आयोजित जन चाैपाल में सचिव सरिता छत्रपति ने जन समस्याएं सुनकर उनका माैके पर ही निस्तारण किया। लादूखेड़ा में सचिव मनीष कुमार ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर फैमिली आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें