फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चकमार्ग के निशान किए खुर्दबुर्द, पुलिस भी बुलाई, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: जैतपुर के गढ़ीरम्पुरा गांव में चकमार्ग की पैमाइश के निशान किए खुर्दबुर्द
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के गढ़ीरम्पुरा गांव में चकमार्ग पर चिह्नित किए गए अतिक्रमण पर लगाए निशानों को खुर्दबुर्द किए जाने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जैतपुर के गढ़ीरम्पुरा गांव में 3 जुलाई को नायब तहसीलदार सुधीर गिरी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने चकमार्ग के अतिक्रमण को चिह्नित कर मुड्डी लगवाई थीं। पैमाइश कर चूना डलवाकर मेड़ बनवाई थी। ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश ने पुलिस को बताया कि गांव के अजब सिंह ने राजस्व टीम के जाने के बाद चिह्नांकन पर सवाल उठाते हुए 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। आरोप लगाया कि जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। पुलिस स्थलीय निरीक्षण कर राजस्व टीम की पैमाइश और डाली गई कलई आदि का निरीक्षण कर वापस लौट गई। पुलिस टीम के लौटने के बाद अजब सिंह और उसके बेटे सुखवीर ने राजस्व टीम की ओर से किए गए पैमाइश के निशानों को खुर्दबुर्द कर दिया। जैतपुर पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें