बरहन। एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटरों को लेकर जनता में व्याप्त नाराजगी और जन-आक्रोश का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विधायक ने स्मार्ट मीटरों से जनता की बढ़ रही परेशानी के साथ जर्जर तारों, लो वोल्टेज और नये ट्रांसफार्मर की आवश्यकता से भी अवगत कराया। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिल रही है। इसके साथ ही तकनीकी समस्याओं और मीटर रिचार्ज व्यवस्था को लेकर भी लोग परेशान हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने मांग की कि स्मार्ट मीटरों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।