आगरा में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा मथुरा के कोसीकलां में 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से पीएफ लोक अदालत आयोजित कर रहा है।
गिन्नी फिलामेंट लि. कोसीकलां परिसर में लगने वाली लोक अदालत में भविष्य निधि सदस्यों को आधार सीडिंग, पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र, भविष्य निधि शिकायतों तथा सदस्यों की ई-केवाईसी की सेवाएं दी जाएंगी।
शिविर में आधार सीडिंग और ई-केवाईसी के लिए अंशदाता को अपना आधार कार्ड, यूएएन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल साथ लाना अनिवार्य है। जीवन प्रमाणपत्र डिजिटली प्रस्तुत करने के लिए पेंशनरों को अपना पीपीओ नंबर, बैंक पासबुक की प्रति और मोबाइल लाना होगा।
शिविर में अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त गौतम दीक्षित द्वारा भविष्य निधि सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। क्षेत्रीय भविष्य आयुक्त ने अंशदाताओं और नियोक्ताओं से अपनी समस्याओं को लोक अदालत में लाने की अपील की है ताकि तुरंत निपटारा किया जा सके।