कुसमरा। विकासखंड बेवर की ग्राम पंचायत मधुकरपुर में किसान सम्मान निधि समाधान शिविर शुक्रवार को लगाया गया। किसानों ने लेखपाल से नाराज होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप था कि बीते चार सालों से ग्राम पंचायत के एक भी किसानों को लेखपाल की लापरवाही से सम्मान निधि नहीं मिली है।कई किसानों के नाम 2019 से जटपुरा मौजा में दर्ज है जबकि लेखपाल व अन्य अधिकारी यह कहकर किसानों को घुमा रहे हैं कि यह समाधान लखनऊ से होगा। समाधान दिवस पर मौजूद प्रधान उदयराज उदित ने बताया कि मेरी ग्राम पंचायत के किसान परेशान हैं। जब हम अपने लेखपाल से सहयोग की बात करते हैं तो वह बिल्कुल भी सहयोग नहीं करते हैं।
लेखपाल के जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रीना अवस्थी, वरमश्री, परमेश्वर दयाल, सुधीर अवस्थी, जबर सिंह, अमर सिंह, कमलेश कुमार, रमेश चंद मौजूद रहे।
-
फोटो नंबर-35
आचार्य ने शिव विवाह की कथा सुनाई
कुसमरा। ग्राम बुढ़ौली में भागवत कथा सप्ताह के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित अनूप वशिष्ठ महाराज ने शिव विवाह का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि सती अपने पतिदेव की सेवा में ही संलग्न थीं। दक्ष प्रजापति की सभी कन्याओं को संतान की प्राप्ति हुई लेकिन सती के पिता दक्ष ने बिना किसी अपराध के भगवान शिवजी से प्रतिकूल आचरण किया था। इसीलिए युवावस्था में क्रोध वश योग द्वारा स्वयं ही अपने शरीर का त्याग कर देने से सती को कोई संतान न हो सकी।