फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएम ने मैनपुरी को दी 173.19 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Fri, 26 May 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद सीएम योगी ने मैनपुरी के लिए 173.19 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं 238.30 करोड़ 23 औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास व उद्घाटन भी किया।
शहर के सिंधिया तिराहे पर नगर पालिका ने माधव राव सिंधिया की नई मूर्ति स्थापित कर सुंदरीकरण कार्य भी कराया गया था। शुक्रवार को मूर्ति अनावरण कार्यक्रम और जनसभा का आयोजन किया गया था। दोपहर 12 बजे के करीब सीएम योगी आदित्यनाथ राजकीय हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पहले उन्होंने श्री सिंधिया की मूर्ति का अनावरण किया, फिर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास कर रही है। उत्तर प्रदेश में अब तक 54 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, 2.61 करोड़ परिवारों को शौचालय, 1.75 करोड़ परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन, 1.21 लाख मजरों में विद्युतीकरण और एक करोड़ से अधिक परिवारों को 12 हजार रुपये सालाना पेंशन देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जहां अपने पिता माधव राव सिंधिया के साथ हुई दुर्घटना को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी। साथ ही माधव राव सिंधिया की मूर्ति स्थापना और अनावरण के लिए सीएम योगी को धन्यवाद दिया।
वहीं सीएम ने भी देश के विकास के लिए श्री सिंधिया द्वारा लिए गए क्रांतिकारी निर्णय को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कहा कि आज भी शताब्दी रेल और रेलवे के डिजिटलाइजेशन के रेल विभाग श्री सिंधिया को याद करता है।
विज्ञापन

वहीं राम मंदिर आंदोलन के लिए सिंधिया राजघराने की राजमाता विजया राजे सिंधिया के योगदान को भी याद किया। इस दौरान सीएम ने मैनपुरी 173.18 करोड़ की 40 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जनसभा स्थल से ही सामूहिक रूप से परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही मैनपुरी की जनता को निकाय चुनाव में सात सीटें जिताने के लिए धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान, राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री मौजूद रहे। वहीं मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, डॉ. प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, डॉ. अरविंद भदौरिया, राजर्वधन सिंह, ओपीएस भदौरिया के अलावा मध्य प्रदेश से आए सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें