फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके हटवाने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टूंडला के अहाता अनेक सिंह में देसी शराब के ठके को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। अहाता शोभाराम स्थित शराब की दुकानें हटवाने की मांग को लेकर शनिवार को स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं की मांग थी कि शराब के ठेके मंदिर के समीप ही संचालित हो रहे हैं। अगर जल्द ही हटाया नहीं गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अहाता शोभाराम में देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं। यहां शराब पीकर शराबी उत्पात मचाते हैं। इससे क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। शनिवार को महिलाएं इकट्ठी होकर वहां पहुंची और ठेके के सामने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि ये ठेके मंदिर के पास हैं। इतना ही नहीं, मांस की दुकानें भी संचालित हो रही हैं। यहां प्रतिदिन शराबी आपस में झगड़ा करने के साथ ही गाली-गलौज करते हैं और मंदिर आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता करते हैं।
बताया कि इसकी एसडीएम से भी शिकायत की जा चुकी है। महिलाओं ने इन ठेकों को कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की। भाजपा दक्षिण मंडल महामंत्री सरोज देवी, सपना, कमलेश देवी, राखी, विनीता देवी, प्रियंका, वर्षा, निधि, सत्यवती, एकता, नीरू, मिथलेश, सुशीला देवी, कुसुम शर्मा, योगेश कुमार, राजवीर सिंह धाकरे, अर्जुन सिंह, सीमा देवी, नीतू आदि ने प्रदर्शन में शामिल रहीं। ठेका अनुज्ञापी रामनाथ सिंह बघेल का कहना है कि उनकी 15 साल से दुकान चल रही है, अब तक किसी ने विरोध नहीं किया। मंदिर में भी ताला पड़ा रहता है। महिलाओं का यह ड्रामा किसी के बहकावे में आने पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें